Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ की बेटी स्वाति भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में सम्हालेंगी साइंटिफिक आॅफिसर का पद

बालोद
मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में साइंटिफिक आॅफिसर का महत्वपूर्ण पद सम्हालने जा रही हैं बालोद की बेटी स्वाति साहू। हालांकि स्वाति मूल रुप से खरोरा की रहने वाली है लेकिन उसके पिता धनेश कुमार साहू बालोद उपजेल में जेल प्रहरी के पद पर कार्यरत है इसलिए स्वाति भी जेल कॉलोनी में अपने परिवार के साथ ही रहती है। स्वाति को 17 जनवरी से ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है जिसकी तैयारी में वह जुटी हुई है। स्वाति की इस उपलब्धि से परिजन खुश है।

इस उपलब्धि पर स्वयं स्वाति ने बताया कि उन्होंने नवोदय विद्यालय बोरई से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने बिलासपुर चली गई थी। उन्होंने शुरू से ही इस क्षेत्र में जाने का लक्ष्य तय कर रखा था। 2019 में गेट वेकेंसी के बाद इसकी तैयारी और तेज कर दी, गेट से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की। हालांकि उस समय अंतिम सूची में नाम न आने पर 2020 में फिर लिखित परीक्षा दी और इस बार वह सफल रही। खुशी है इस बात कि छत्तीसगढ़ के इस इलाके से उन्हें इस ऊंचे ओहदे तक जाने का अवसर मिला।

 

Source : Agency

पाठको की राय